देशद्रोही एवं हिन्दुत्व विरोधी कार्रवाईयों को नियंत्रित करने हेतु हिन्दुत्वनिष्ठों की बैठक
![](https://sanatanprabhat.org/marathi/wp-content/uploads/sites/3/2017/04/pune_1_c.jpg)
पुणे : शहर में होनेवाली देशद्रोही एवं हिन्दुत्व विरोधी कार्रवाईयों को नियंत्रित करने हेतु २ अप्रैल को कर्वेनगर क्षेत्र में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक में ‘संघटन ही शक्ति’ इस घोषवाक्य के अनुसार धर्मांतरण, हिन्दू विरोधी प्रक्षोभक भाषण, धर्माशिक्षा के संदर्भ में उदासीनता आदि प्रमुख समस्याओं के विरोध में संघटित रूप से कार्य करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. दीपक आगवणे तथा राजे शिवराय प्रतिष्ठान के श्री. महेश पवळे ने मार्गदर्शन किया।
श्री. आगवणे ने हिन्दू धर्म पर होनेवाले आघातों को रोकने हेतु ‘हिन्दू राष्ट्र’ की स्थापना अनिवार्य है। तो, श्री. पवळे ने गढकोट उपक्रमद्वारा गढकोटों की सुरक्षा एवं संवर्धन करने हेतु तथा गोहत्या एवं धर्मांतरण रोकने हेतु सक्रिय होने का आवाहन किया। इस अवसर पर उपस्थित ५० से भी अधिक हिन्दुत्वनिष्ठों ने ‘धर्म एवं राष्ट्र रक्षा’ हेतु सक्रिय होने का निर्धार व्यक्त किया।
यहां हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से एक धर्मशिक्षा वर्ग आयोजित करने का सुनिश्चित किया गया।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात